Covid 19: देश में सामने आए रिकॉर्ड 90,000 कोरोना के नए मामले लेकिन 70,000 मरीज हुए डिस्चार्ज

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या एकदम से बढ़ गई हैं, बीते 24 घंटों में देशभर में करीब 90 हजार नए मामले सामने आए, जिसमें अकेले महाराष्ट्र में ही 20 हजार से ज्यादा नए केस हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख को पार कर गया है, हालांकि राहत की बात ये है कि रोज रिकॉर्ड संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

Covid 19: पहली बार एक दिन में डिस्चार्ज हुए 70,000 मरीज

Recommended Video

    Coronavirus: Covid 19 पर राहत भरी खबर,एक दिन में 70,000 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पहली बार एक दिन में सबसे अधिक कोरोना के 70,000 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इसे राहत के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40 लाख को पार कर चुका है।

    ब्राजील को पछाड़ कोरोना केस के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत

    भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस मरीजों की संख्या अब दुनिया के दूसरे सबसे बड़े COVID-19 प्रभावित देश ब्राजील से भी आगे निकल गई है। यानी कि कोरोना केस के मामलों में अमेरिका के बाद अब भारत विश्व का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। बता दें कि भारत में रोजना 80 हजार से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं, जबकि हर रोज हजार से अधिक मरीजों की मौत हो रही है। देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 41,13,812 हो गई है वहीं, ब्राजील में अब तक 40,91,801 मामलों की पुष्टि हुई है। अमेरिका में सबसे अधिक 62 लाख से ज्यादा केस हैं।

    अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट

    गौरतलब है कि रविवार को आए आंकड़ों के अनुसार भारत में अबतक कोरोना के 41,13,812 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 8,62,320 ऐक्टिव केस हैं जबकि 31,80,866 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 90,633 नए मामले सामने आए हैं और 1065 लोगों की मौत हुई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 4,77,38,491 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें से 10,59,346 सैंपल टेस्ट पिछले 24 घंटों के भीतर किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+