कोरोना वायरस ने मचाया कोहराम, एक दिन में मिले 72330 नए मरीज और 459 लोगों की मौत

पिछले दो दिनों में दर्ज की गई गिरावट के बाद गुरुवार को एक बार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली।

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों में दर्ज की गई गिरावट के बाद गुरुवार को एक बार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 72,330 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 40,382 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए वहीं, 459 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई।

corona virus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 72 हजार नए मरीज, 452 मौतें | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि मंगलवार और बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखने को मिली थी। इन नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 1,22,21,665 हो गए हैं, जबकि 1,14,74,683 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए, वहीं, 1,62,927 इस संक्रमण की चपेट में आकर जिंदगी की जंग हार गए। वर्तमान में भारत में कोरोना के 5,84,055 सक्रिय मामले हैं।

    यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, विशेषज्ञों ने पर्यटकों को ठहराया जिम्मेदार

    इसके अलावा देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान भी तेजी से जारी है। अभियान के तहत अब तक 6,51,17,896 का टीकाकरण किया जा चुका है।

    कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों की लापरवाही के कारण ही कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार लोग वैक्सीन को कोरोना की दवा समझ ले रहे हैं, जबकि कहीं भी ऐसा दावा नहीं किया गया है कि वैक्सीन लगने के बाद कोरोना नहीं होगा। वैक्सीन केवल कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर है और इसका असल इसे लगवाने के 10 से 12 दिनों बाद शुरू होता है जबकि लोग इसे लगवाते ही लापरवाही बरतने लगते हैं। इसके अलावा लोगों ने कोरोना को गंभीरता से लेना लगभग बंद कर दिया है जिससे मामलों में वृद्धि हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+