कोरोना वायरस के एक्टिव केस 4 लाख के पार, एक दिन में मिले 59118 नए मरीज

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 59,118 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 257 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, बीते एक दिन में अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 32,987 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 4,21,066 हो गए हैं।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में COVID-19 के 59,118 नए केस, 257 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा उछाल पिछले दो दिनों में देखने को मिला है, जब एक दिन के अंदर 50 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में नए मरीज मिलने के बाद कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,18,46,652 तक पहुंच गए हैं, जिनमें अभी तक 1,12,64,637 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अब तक 5,55,04,440 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

    कोरोना से प्रभावित टॉप-9 शहर अकेले महाराष्ट्र में
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले दो राज्यों- महाराष्ट्र और पंजाब में सामने आ रहे हैं। वही, जिन 10 शहरों में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कोहराम मचाया हुआ है, उनमें से भी 9 शहर अकेले महाराष्ट्र में हैं। कोरोना का प्रकोप बढ़ता देख महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लॉकडाउन और कुछ जगहों पर साप्ताहिक बंदी लागू कर दी गई है। इसके अलावा अनिवार्य तौर पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर जुर्माने को लेकर सख्ती भी बढ़ा दी गई है। गुरुवार को बीएमसी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन फिलहाल हालात काबू में हैं। गुरुवार को विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अप्रैल के महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+