लगातार दूसरे दिन घटे कोरोना के दैनिक मामले, 24 घंटों के भीतर मिले 53480 नए मरीज

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 53,480 नए मामले मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना वायरस के 56211 केस सामने आए थे। वहीं, पिछले एक दिन में 41,280 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 354 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,21,49,335 और रिकवर लोगों की संख्या 1,14,34,301 हो गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में दर्ज हुए 53,480 नए COVID-19 केस, 354 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 5,52,566 है। इसके अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अभी तक 6,30,54,353 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 1 अप्रैल से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लेने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।

    इन 10 शहरों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले
    आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से मिल रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, 'देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले जिन 10 शहरों में मिल रहे हैं, उनमें- पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु शहरी, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं। देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। सभी राज्यों को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की जरूरत है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+