बरकरार है खतरा: 24 घंटों में मिले 42618 नए कोरोना केस, एक्टिव मामले बढ़कर 4 लाख के पार

कोरोना वायरस के मामले लगातार महामारी की तीसरी लहर की आशंका को बढ़ा रहे हैं।

नई दिल्ली, 4 सितंबर: देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है और संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 40 हजार से ऊपर बनी हुई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 42618 नए मरीज मिले हैं, जबकि 330 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक चिंता की बड़ी बात यह भी है कि कोरोना के दैनिक मामलों के मुकाबले, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी है और पिछले एक दिन में केवल 36385 मरीज ठीक हुए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के 42,766 नए मरीज, COVID19|वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,29,45,907 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,21,00,001 हो गई है। इसके अलावा संक्रमण के दैनिक मामलों के मुकाबले, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटने से कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी बढ़े हैं और फिलहाल यह संख्या 4,05,681 हो गई है। वहीं, कोरोना की वजह से अभी तक 4,40,225 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से जारी है और अब तक वैक्सीन की कुल 67,72,11,205 डोज दी जा चुकी हैं।

      केरल में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार
      आपको बता दें कि अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल में ही मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को मिले कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से 29,322 केस और 131 मौतें अकेले केरल में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा हाल के दिनों में कर्नाटक में भी कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। गुरुवार को कर्नाटक के कोलार में स्थित कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल में 65 से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने बताया कि ये सभी स्टूडेंट केरल से लौटे थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने केरल से आने वाले लोगों के लिए एक हफ्ते का क्वारंटाइन अनिवार्य किया हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+