हावी हो रहा कोरोना वायरस, पिछले 24 घंटों में मिले 39726 नए मरीज, एक्टिव केस भी बढ़े

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर विकराल रूप लेता हुआ नजर आ रहा है...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर विकराल रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 39,726 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 154 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 20654 मरीज ठीक भी हुए हैं। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,15,14,331 और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,10,83,679 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid 19 के 39,726 नए केस, 24 घंटों में 154 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लगातार दैनिक मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी के चलते कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 2,71,282 तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के आंकड़े भी जारी किए हैं। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में अब तक 3,93,39,817 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।

    दिल्ली में आपात बैठक, कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू
    आपको बता दें कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ-साथ अब देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बढ़ते मरीजों को देखते हुए हाल ही में राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कोरोना वायरस की रोकथाम के नियमों को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। वहीं, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई और कोरोना वायरस को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते के दौरान अचानक कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी गई है। बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने सभी लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन देने की मांग उठाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+