कोरोना का तांडव, बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 3.86 लाख नए केस, 3498 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। तमाम कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,86,452 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,87,62,976 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 3498 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,08,330 पहुंच गया है, भारत में अब एक्टिव केस 31,70,228 हैं, जबकि 2,97,540 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 15,22,45,179 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

 बीते 24 घंटे में देश में सामने 3.86 लाख केस नए केस

तो वहीं इंडिया में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,63,92,086 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, देश में कोरोना का वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है, भारत में सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है। आम से लेकर खास तक इस महामारी की चपेट में हैं।

महामारी से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र

इस महामारी से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र है, राज्य में कल कोरोना संक्रमण के 66159 नये मामले दर्ज किये गए और 771 लोगों की मौत हो गई है। सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया है।

 बीते 24 घंटे में देश में सामने 3.86 लाख केस नए केस

संकट की इस घड़ी में अमेरिका ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बात की है और महामारी के खिलाफ इस जंग में पूरी तरह से भारत के साथ हम खड़े हैं।

 बीते 24 घंटे में देश में सामने 3.86 लाख केस नए केस

बढ़ते कोरोना संकट के कारण अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर्स की मारामारी हो गई है तो वहीं कई राज्य वैक्सीन की कमी का रोना रो रहे हैं, तो वहीं इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार वैक्सीन और बिगड़े हालात को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि 'एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो!।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+