कोरोना के नए मामलों में उछाल, देश में सामने आए 37 हजार से ज्यादा मरीज, केरल में हालात गंभीर

नई दिल्ली, 8 सितंबर। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में उछाल देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार देशभर से कोविड के 37,875 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस दौरान 369 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ा। इस बीच राहत की खबर ये रही कि 39,114 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी, जिसके बाद अब तक कोविड से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,22,64,051 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 37 हजार नए मरीज, COVID-19 | SARS-CoV-2 | वनइंडिया हिंदी
    India reports 37875 new COVID19 cases more than 39 thousand recoveries

    बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के मामलों में 6 हजार अधिक नए मामलों की बढ़त देखी गई है। मंगलवार की सुबह जहां देश से 31,322 नए सामने आए थे वहीं, आज (8 सितंबर) 37 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए। नए मामलों के साथ अब तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,30,96,718 हो गई हैं, इनमें से 3,91,256 एक्टिक केस हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 369 लोगों की मौत के साथ अब तक देश में कुल मौतों की संख्या 4,41,411 हो गई है।

    यह भी पढ़ें: Covid 19: कर्नाटक सरकार ने जनता को अक्टूबर के अंत तक केरल जाने की योजना टालने की सलाह दी

    इस बीच केरल से चिंताजनक खबर सामने आ रही है, वहां कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में रोजाना 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों केरल में 25,772 नए कोविड 19 मामले सामने आए और 27,320 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं वहीं पिछले 24 घंटे में 189 मौतें हुईं। इस बीच देश में युद्धस्तर पर टीकाकरण का काम भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 70,75,43,018 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वैक्सीन की 78,47,625 डोजें दी गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+