खतरे की घंटी! एक ही दिन में कोरोना केस 47% बढ़े, 37593 नए मरीज और 648 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली, 25 अगस्त: पिछले कुछ दिनों के दौरान कोरोना वायरस के नए मामलों में दिखी गिरावट के बाद बुधवार को संक्रमण के केस एक बार फिर से बढ़ गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को नए आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 37593 नए मामले मिले हैं, जबकि 648 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक परेशान करने वाली खबर यह भी है कि बीते एक दिन में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मुकाबले, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी है और 34169 मरीज ही रिकवर हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 37,593 New COVID19 Cases, 648 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी इन नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,25,12,366 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,17,54,281 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में अब तक 4,35,758 लोगों की मौत हुई है। बीते एक दिन में कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी घटने से एक्टिव केस बढ़कर 3,22,327 हो गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण अभियान भी जारी है और अभी तक वैक्सीन की कुल 59,55,04,593 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 61,90,930 डोज बीते 24 घंटों के भीतर दी गई हैं।

    कोरोना के कुल मरीजों में से 24296 मामले अकेले केरल में
    आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के जो 37593 कुल केस मिले हैं, उनमें से 24296 मामले अकेले केरल में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 648 मौतों में से 173 मौतें इसी दक्षिण भारतीय राज्य में हुई हैं। केंद्र और केरल सरकार के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए भी ये एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है कि जब देशभर में कोरोना वायरस के मामले घट रहे हैं, उस वक्त केरल में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने हालात का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम को भी केरल भेजा था, जिसने राज्य के मेडिकल एक्सपर्ट के साथ मिलकर कुछ दिशा-निर्देश तय किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+