Covid 19: बीते 24 घंटे में सामने आए 3.60 लाख नए कोरोना के मामले, 3 हजार से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। देश में कोरोना का प्रचंड रूप जारी है, बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,60,960 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,79,97,267 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 3,293 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,01,187 पहुंच गया है, ऐसा पहली बार हुआ है कि 24 घंटे के अंदर तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब एक्टिव केस 29,78,709 हैं, जबकि 1,48,17,371 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 14,78,27,367 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जबकि बीते 24 घंटों में 25,56,182 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

Recommended Video

      Coronavirus in India Update: 24 घंटे में मिले 3.60 लाख केस, 3 हजार से ज्यादा मौतें | वनइंडिया हिंदी
      बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 3 हजार ज्यादा मौतें

      तो वहीं इंडिया में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,27,03,789 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं,देश में कोरोना का वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है, भारत में सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

      बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 3 हजार से ज्यादा मौतें

      संकट की इस घड़ी में अमेरिका ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बात की है और महामारी के खिलाफ इस जंग में पूरी तरह से भारत की मदद करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इंडिया को मदद के लिए कच्चे माल के साथ-साथ पूरी एक शृंखला भेज रहा है, जिसमें रेमडेसिविर के साथ अन्य दवाएं भी हैं, जो कि इस बीमारी से निपटने में भारत के लिए मददगार साबित होंगी।

      बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 3 हजार से ज्यादा मौतें

      मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अभी राज्यों के पास 1 करोड़ वैक्सीनों का स्टॉक बचा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक (10 लाख) उत्तर प्रदेश के पास उपलब्ध हैं, उसके बाद महाराष्ट्र (9 लाख) और बिहार (7.50 लाख) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+