कोरोना के दैनिक मामले घटे: 24 घंटों में मिले 34973 मरीज, लेकिन केरल के हालात अभी भी गंभीर

नई दिल्ली, 10 सितंबर। देश में कोरोना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34973 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37861 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 260 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में अब भी कोरोना के 390646 सक्रिय मामले हैं। अभी तक देश में 442009 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। देश में कोरोना की वैक्सीन की बात करें तो अभी तक 72,37,84,586 डोज लगाई जा चुकी है।

coronavirus

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोरोनावायरस के 34,973 नए मरीज, COVID-19 | वनइंडिया हिंदी

      महाराष्ट्र की बात करें तो यहां लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुंबई में बुधवार को 500 से अधिक केस सामने आए थे जबकि गुरुवार को 457 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 4219 नए मामले सामने आए जबकि 55 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 64.9 लाख केस सामने आ चुके हैं। जबकि 1.4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

      कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में आ रहे हैं, जिसकी वजह से प्रशासन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 34973 नए मामलों में से अकेले केरल से 26200 नए मामले सामने आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 114 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कई राज्यों में अभी भी कोरोना की पाबंदियां जारी है। यही नहीं कई राज्यों में गणेश चतुर्थी को मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया। दिल्ली में गणेश चतुर्थी के मौके पर किसी भी तरह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+