Covid 19: देश में कोरोना के 3.23 लाख से अधिक नए केस, बीते 24 घंटे में 2771 लोगों ने तोड़ा दम
दिल्ली, 27 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,23,144 नए केस सामने आए हैं, जो कि सोमवार के मुकाबले कम आंकड़े हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,76,36,307 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2,771 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,97,894 पहुंच गया है। भारत में अब एक्टिव केस 28,82,204 हैं, जबकि 1,45,56,209 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 14,52,71,186 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जबकि बीते 24 घंटों में 33,59,963 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।
Recommended Video

तो वहीं इंडिया में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,09,79,877 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं,देश में कोरोना का वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है, भारत में सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है।
100 दिनों तक चलेगी कोरोना की दूसरी लहर
इंडिया में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, एक्सपर्ट की माने तो ये लहर अगले 100 दिनों तक चलने वाली है और जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है, तब तक कोरोना की लहर लोगों को परेशानी में डालती रहेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार वैक्सीन की रणनीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने एक बार फिर से पीएम मोदी और उनकी सरकार पर धावा बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात ख़त्म। मत बनाओ भारत को भाजपा system का victim!।

वैक्सीन पर राजनीति बंद करें लोग, ये शर्मनाक है
स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, मानवता के लिए वैक्सीन पर विपक्षों पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए। डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि केंद्र सरकार अपनी वैक्सीनेशन नीति के तहत राज्यों को तीसरे चरण में 50 प्रतिशत वैक्सीन डोज मुफ्त में देने वाली है। महामारी के वक्त इस तरह की राजनीति शर्मनाक हैं।












Click it and Unblock the Notifications