लगातार हावी हो रहा कोरोना वायरस, 24 घंटों के भीतर मिले 26291 मरीज, एक्टिव केस भी बढ़े

महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब सहित कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब सहित कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन के दौरान देश में कोरोना वायरस के 26,291 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा 118 लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण गई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई है, जिनमें से 1,10,07,352 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 26,291 नए केस, 118 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17455 रही, जो कोरोना वायरस के नए मिले मरीजों की संख्या से कम है और इसकी वजह से एक्टिव केस बढ़कर 2,19,262 हो गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण अभी तक 1,58,725 लोगों की जान जा चुकी है। गौरतलब है कि देशभर में इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण भी तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में अभी तक 2,99,08,038 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

    नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन
    आपको बता दें कि इस समय कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। अकेले नागपुर में रविवार को कोरोना वायरस के 2252 नए मामले मिले हैं। नागपुर में सरकार पहले ही 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा कर्नाटक में भी कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+