भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार नए मामले आए सामने, 161 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,320 नए मामले सामने आए, जबकि 16,637 लोग ठीक हुए और 161 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,320 नए मामले सामने आए, जबकि 16,637 लोग ठीक हुए और 161 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह ये आंकड़े प्रस्तुत किए।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid 19 के 24 घंटे में 25 हजार नए केस, 161 की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Corona Virus

    नए मामलों के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1 करोड़, 13 लाख 59 हजार अड़तालीस हो गई है। जबकि इस वायरस से रिकवर हुए लोगों की संख्या 1 करोड़, 9 लाख, 89 हजार आठ सौ सत्तानवे है।

    यह भी पढ़ें: हर्षवर्धन बोले-देश में आने वाले हैं 6 और नए कोरोना वायरस के टीके

    वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस के 2 लाख 10 हजार पांच सौ चौवालीस संक्रिय मामले हैं। वहीं, इस वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार छ सौ सात हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 2 करोड़, 97 लाख 38 हजार चार सौ नौ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    वहीं अगर भारत में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्राभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, पंजाब केरल, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित शहर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 85 प्रतिशत नए मामले इन्हीं 6 राज्यों से सामने आ रहे हैं।

    इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने रविवार को बताया कि देश भर में अब तक कुल 22,67,03,641 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से शनिवार को 8,64,368 नमूनों का परीक्षण किया गया।

    वहीं शनिवार को भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान का 56वां दिन था। अगर केवल एक दिन की बात करें तो शनिवार को सबसे ज्यादा लोगों को कोरोना की खुराक दी गई। देश में 16 जनवरी से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की शुरुआत की गयी थी, जबकि फ्रंटलाइन वर्करों को 2 फरवरी से कोरोना की वैक्सीन दी गई। टीकाकारण के दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई जिसके अंतर्गत 60 साल की उम्र वाले और 45 या उससे अधिक की उम्र वाले बीमार नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त में दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+