COVID-19: भारत में कोरोना के 18 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 38 की मौत

नई दिल्ली, 08 जुलाई: भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 18,815 नए कोविड मामले सामने आए हैं। 15,899 लोग ठीक हुए है। वहीं, इस संक्रमण से 38 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 1,22,335 हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में ठीक होने की दर 98.51 प्रतिशत और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.96 प्रतिशत थी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 198.51 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: 24 घंटों में 18,815 नए केस, 38 की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News
    India reports 18815 fresh cases of covid 19 in last 24 hours

    देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटें में कोरोना के 18,815 नए मामले सामने आए हैं। 38 मौतों के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई है। वर्तमान में देश में 1,22,335 सक्रिय मामले हैं, जिनमें कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत शामिल है।

    कोरोना के नए सब वेरिएंट ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता

    बता दें, कोरोना वायरस के एक नए सब वेरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस का ये नया सब-वेरिएंट जांच के मौजूदा तरीकों को चकमा दे सकता है। इस समय आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन किट के साथ टेस्ट किया जा रहा है।

    नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना वायरस के सब वेरिएंट के सामने आने के बाद टेस्ट के तरीकों पर गंभीर असर पड़ सकता है। ये जानकारी लैब में कोविड टेस्ट किट से फ्रीक्वेंसी चेक करने के बाद मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+