कोरोना के मामलों में फिर इजाफा, 24 घंटों में 18313 नए केस, 57 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 27 जुलाई। देश में कोरोना के मामले खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में हर रोज 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे, वो जरूर कम हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 20742 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 57 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी भी कोरोना के 145026 सक्रिय मामले सामने आए हैं, वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 4.31 फीसदी है।

corona

Recommended Video

      Covid 19 India Updates: कोरोना मामलों में फिर इजाफा, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा | वनइंडिया हिंदी * News

      देश के पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 2135 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तमिलनाडु में 1846, केरल में 1488, कर्नाटक में 1425, पश्चिम बंगाल में 1232 नए मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों में कोरोना के 44.38 फीसदी सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 11.66 फीसदी सक्रिय केस हैं।

      देश में कोरोना के टीकाकरण की बात करें तो 18 या उससे अधिक आयु के 11 फीसदी लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। ऐसे में बूस्टर डोज की धीमी रफ्तार ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों के भीतर कोरोना का डर खत्म हो गया है, जिसकी वजह से लोग कोरोना की बूस्टर डोल नहीं ले रहे हैं। बता दें कि 15 जुलाई से सरकारी टीकाकरण केंद्रों में मुफ्त में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सरकार ने 75 दिन तक बूस्टर डोज को लोगों को मुफ्त में लगाए जाने का ऐलान किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+