डरा रहे मौतों के आंकड़े: 24 घंटों में कोरोना से 733 लोगों की मौत, 16156 नए मरीज

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी हुई है और मौतों की संख्या 700 से ऊपर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या ने एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंताओं को बढ़ा दिया है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 16156 नए मरीज मिले हैं, जबकि 733 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 17095 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में 4,56,386 लोगों की मौत हो चुकी है।

coronavirus

हालांकि, राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना के मरीजों के रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 98.19 फीसदी हो गया है। अलग-अलग राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 3,36,14,434 मरीज ठीक हो चुके हैं और मौजूदा रिकवरी रेट मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ने से कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी कम हुए हैं और देश में फिलहाल 1,60,989 एक्टिव मरीज बचे हैं।

कोलकाता में बढ़े कोरोना के केस, सोनारपुर में लगा लॉकडाउन
आपको बता दें कि हाल के दिनों में देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़े हैं। पश्चिम बंगाल भी उन राज्यों में शामिल है और राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के बाद कोरोना वायरस के मामलों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालात को देखते हुए कोलकाता के सोनारपुर नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार से तीन दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा कि लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट रहेगी। इसके अलावा सभी दुकानें और मार्केट बंद रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+