कोहराम मचा रहा है कोरोना, 24 घंटों में मिले 1,41,986 नए मरीज और 285 की मौत

कोरोना वायरस के मामलों में बीते 24 घंटों के भीतर बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

नई दिल्ली, 8 जनवरी: देश में कोरोना वायरस के केस काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं और दैनिक मामलों की संख्या डेढ़ लाख के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 285 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40,895 है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटने से देश में एक्टिव मरीज बढ़कर 4,72,169 हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Case India Update: कोविड-19 के 1,41,986 नए केस, 24 घंटे में 21% का उछाल |वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की रफ्तार काफी तेज है और देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.28 फीसदी तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक कोरोना वायरस की वजह से देश में 4,83,178 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अब तक वैक्सीन की 150.06 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

    दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73 फीसदी
    वहीं, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में बढ़कर 3071 हो गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल मरीजों में से 1203 मरीज ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस जबरदस्त कोहराम मचा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 17,335 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं, जो बीते साल 8 मई के बाद सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73 फीसदी हो गया। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+