फिर बढ़े कोरोना के केस: 24 घंटों में 1.32 लाख नए मामले, 3000 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही घट रहे हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी डराने वाला है...

नई दिल्ली, 2 जून: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 1,32,788 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3207 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस के 2,31,456 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। नए केस मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 2,83,07,832 और रिकवर मरीजों की संख्या 2,61,79,085 हो गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India update: पिछले 24 घंटे में 1,32,788 new COVID19 cases, 3,207 मौतें । वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ने की वजह से देश में एक्टिव केस घटकर 17,93,645 पर पहुंच गए हैं। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट 92 फीसदी से ऊपर है। हालांकि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 3,35,102 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस की कुल 21,85,46,667 डोज दी गई हैं।

    50 फीसदी कम हुए कोरोना के एक्टिव केस
    इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि देश में हर रोज औसत तौर पर कोरोना वायरस के करीब 20 लाख सैंपल टेस्ट हो रहे हैं, जिनमें पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी आ रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया, 'देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस करीब 50 फीसदी तक कम हो गए हैं। 30 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पिछले एक हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आई है। यह एक पॉजिटिव ट्रेंड है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+