एक ही दिन में 43% बढ़े कोरोना केस: 24 घंटों में 13154 नए मरीज, ओमिक्रॉन के मामले हुए 961

कोरोना वायरस के मामलों में बीते 24 घंटों के भीतर 43 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

नई दिल्ली, 30 दिसंबर: कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़े अब डराने लगे हैं और बीते 24 घंटों के भीतर संक्रमण के मामलों में 43 फीसदी का इजाफा रिकॉर्ड किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 13154 नए मरीज मिले हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को कोरोना के दैनिक मरीजों का आंकड़ा 9195 था। इसके अलावा लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की संख्या घटी है और पिछले एक दिन में 7486 मरीज ही ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट घटने की वजह से देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 82402 हो गए हैं।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus Case India Today: कोविड के 13,154 नए केस, Omicron case बढ़कर हुए 961 | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 961 मरीज मिल चुके हैं। ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में सबसे ऊपर देश की राजधानी दिल्ली है, जहां यह संख्या 263 तक पहुंच गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जहां ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज सबसे ज्यादा मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन से संक्रमित 252 मरीज मिल चुके हैं।

    दिल्ली के कुल मामलों में 46 फीसदी केस ओमिक्रॉन के
    वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि राजधानी में मिले कोरोना वायरस के नए मामलों में 46 फीसदी केस ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हैं। इसके अलावा सत्येंद्र जैन ने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित कई मरीज ऐसे भी मिले हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है और इसका सीधा मतलब है कि ओमिक्रॉन का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है।

    देश के किस राज्य में ओमिक्रॉन के कितने मरीज?

    दिल्ली- 263
    महाराष्ट्र- 252
    गुजरात- 97
    राजस्थान- 69
    केरल- 65
    तेलंगाना- 62
    तमिलनाडु- 45
    कर्नाटक- 34
    आंध्र प्रदेश- 16
    हरियाणा- 12
    पश्चिम बंगाल- 11
    मध्य प्रदेश- 9
    ओडिशा- 9
    उत्तराखंड- 4
    चंडीगढ़- 3
    जम्मू कश्मीर- 3
    उत्तर प्रदेश- 2
    गोवा- 1
    हिमाचल प्रदेश- 1
    लद्दाख- 1
    मणिपुर- 1
    पंजाब- 1

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+