फिर बढ़ी कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या, 24 घंटों में 3380 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कोहराम मचा रही है और मौतों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है।

नई दिल्ली, 5 जून: कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कोहराम मचा रही है और मौतों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के कारण 3380 लोगों की जान गई है। हालांकि कोरोना वायरस के दैनिक मामले कम हुए हैं और पिछले एक दिन में 1,20,529 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1,97,894 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1.32 लाख नए मामले मिले थे और 2713 लोगों की मौत हुई थी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update:24 घंटे में 1.20 लाख नए केस दर्ज, 3380 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 2,86,94,879 और रिकवर मरीजों की संख्या 2,67,95,549 हो गई है। इसके अलावा देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की कुल 22,78,60,317 डोज दी जा चुकी हैं। राहत की एक बड़ी बात यह है कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है और फिलहाल देश में एक्टिव केस 15,55,248 ही बचे हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 3,44,082 लोगों की जान जा चुकी है।

    'दैनिक मामलों में 68 फीसदी की कमी'
    इससे पहले गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, 'देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है और इस समय 93.1 फीसदी है। देश में 60 फीसदी से अधिक बुजुर्गों को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 377 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से भी कम है। बीते 7 मई को कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस रिपोर्ट हुए थे, अगर हम मौजूदा आंकड़ों की तुलना 7 मई से करें तो दैनिक मामलों में करीब 68 फीसदी की कमी आई है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+