देश में फिर सामने आए कोरोना के 10725 नए मामले, 13084 मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारत में कोरोना के मामलें अभी भी लगातार बने हुए हैं। दो साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन कोरोना के मामलें अभी लगातार आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10725 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13084 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 94047 है। बता दें कि बुधवार को कोरोना के 10649 नए मामले सामने आए थे

देश में कोरोना के अभी तक के कुल मामलों की बात करें तो यह संख्या 44378920 तक पहुंच गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में 94047 की कमी दर्ज की गई है। देश में कोरोना से अभी तक 527488 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36 लोगों की मौत हुई है। जिसमे से 5 लोगों की केरल में मौत हुई है। एक्टिव केस अब कुल केस की तुलना में 0.21 फीसदी हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने की दर 98.60 फीसदी है। कोरोना के कुल मामलों में 2395 मामलों की कमी देखने को मिली है।
7 अगस्त 2020 को देश में कोरोना के मामले 20 लाख को पार कर गए थे, 23 अगस्त को यह संख्या 30 लाख और 5 सितंबर तक यह 40 लाख पहुंच गई थी। 16 सितंबर तक मरीजों की संख्या 50 लाख पहुंच गई थी। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर तक एक करोड़ को पार कर गई थी। पिछले साल 4 मई तक देश में कोरोना के 2 करोड़ केस हो गए थे। जबकि 23 जून तक यह संख्या 3 करोड़ को पार कर गई थी। इस साल 25 जनवरी को कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ को पार कर गई।












Click it and Unblock the Notifications