पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 19906 नए मामले, 410 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना वायरस का तांडव जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में कोरोना के 5,28,859 केस। अब तक 3,09,713 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,03,051 केस ऐक्टिव हैं, खतरनाक वायरस से अब तक 16,095 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 19906 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 13832 लोग ठीक भी हुए हैं। वायरस ने एक दिन में 410 लोगों की जान ले ली है।
Recommended Video

देश की रिकवरी दर 58 फीसदी से ऊपर
हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि देश की रिकवरी दर 58 फीसदी से ऊपर चली गई है और लगभग 3 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने साथ ही कहा कि हमारी मृत्यु दर 3% के करीब है जो बहुत कम है। भारत में कोरोना के मामलों को दोगुना होने के रफ्तार करीब 19 दिन हो चुकी है। यह दर देश में लॉकडाउन के 3 दिन पहले की दर थी।
इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च
बता दें कि इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 जून तक देश में 8227802 सैंपल की जांच की जा चुकी है, 27 जून को ही 231095 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
आज से मुंबई में खुल गए सैलून
जबकि आज से कोरोना वायरस की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित मुंबई में रविवार से सैलून खुल गए हैं, सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है, सैलून के बाद जिम और स्पॉ खुलेंगे, लेकिन इसके लिए अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

इन राज्यों ने उठाया अहम कदम
तो वहीं तमिलनाडु में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया है ,राज्य में 29 जून से 15 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी, तो वहीं पश्चिम बंगाल और झारखंड ने कई शर्तों के साथ लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है जबकि कर्नाटक सरकार के सप्ताह में एक दिन लॉकडाउन रखने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications