'अपनी हेल्थ पर सबसे कम खर्चा करते हैं इंडिया वाले'
नई दिल्ली। जी हां..ताजा आंकड़ें साबित करते हैं कि करोड़ों रूपये शादियों में खर्च करने वाले भारतीय अपनी हेल्थ पर सबसे कम खर्चा करते हैं।डब्लयूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक स्वास्थ्य पर खर्च के मामले में 191 देशों में भारत 164वें पायदान पर है।
आइये जानते हैं कि आंकड़ें क्या कहते हैं?
- हेल्थ पर ध्यान देने वाले देशों की लिस्ट में इंडिया 164वें पायदान पर है।
- जिसके पीछे कारण बताया गया है कि ऐसा सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत कम खर्चा करने की वजह से हो रहा है।
क्या हुआ रियेक्शन?
- इन आंकड़ों के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्वास्थ्य बजट में वृद्धि की मांग की है।
- आईएमए ने सरकार से स्वास्थ्य फाइनेंस, स्वास्थ्य ढांचे, स्वास्थ्य सेवा शर्तो, कुशल कामगारों, दवाओं और वैक्सीन तक पहुंच, प्रबंधकीय और संस्थागत सुधार और सामुदायिक भागेदारी जैसे एरिया में ध्यान देने की बात कही है।
- आईएमए ने कहा कि पानी और सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications