विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की अगली मीटिंग कब? आया बड़ा अपडेट, जानिए

2024 के लोक सभा चुनाव में विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA भाजपा नीत एनडीए का मुकाबला करेगा। 26 दलों का एलायंस- इंडिया अब तक दो बैठकें कर चुका है। मुंबई में होने वाली तीसरी बैठक की तारीख सामने आ गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि INDIA में शामिल 26 पार्टियां देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 31 अगस्त और एक दिसंबर को जमा होंगी। इस बड़ी सियासी गतिविधि में कांग्रेस के अलावा, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, राजद, आम आदमी पार्टी और जदयू सरीखे दल शरीक होंगे।

INDIA parties

Recommended Video

    विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की अगली मीटिंग कब? आया बड़ा अपडेट, जानिए

    बता दें कि पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। इसके बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हुई दूसरी मीटिंग में विपक्षी दलों के मोर्चे को INDIA नाम दिया गया।

    इस बैठक के बाद मुंबई में मीटिंग का ऐलान हो गया था, लेकिन बैठक की तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार था। अब सूत्रों ने बताया है कि आगामी 31 अगस्त और एक सितंबर के दिन INDIA के बैनर तले एकजुट 26 विपक्षी दलों के नेता जमा होंगे और सियासी रणनीति पर मंथन होगा।

    गौरतलब है कि इंडिया अलायंस में कांग्रेस के अलावा जम्मू कश्मीर की पूर्व CM रह चुके फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) और महबूबा मुफ्ती (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) सरीखे नेता भी शामिल हो रहे हैं।

    इन दलों के अलावा हाल ही में महाराष्ट्र में राजनीतिक दल के बिखराव का सामना करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं। मेजबान की भूमिका में होने के कारण इन दलों पर खास नजरें होंगी।

    एकजुट विपक्षी दलों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (AAP), दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (AAP), तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (DMK), झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा) जैसे नेता भी शामिल होंगे।

    राजनीतिक चौसर के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले लालू प्रसाद यादव भले ही किडनी ट्रांसप्लांट कराकर सिंगापुर से लौटे हों, लेकिन बेंगलुरु की बैठक में उनकी सक्रियता भी सुर्खियों में रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+