Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan War: पाकिस्तान की नापाक हरकत, पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से अटैक, एक ही परिवार के 3 लोग घायल

India Pakistan War: पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू (Jammu), सांबा (Samba) और पठानकोट (Pathankot), पोखरण (Pokhran), अमृतसर (Amritsar),फिरोजपुर सहित कई इलाकों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। जिसे भारतीय सेना ने वायु रक्षा प्रणाली के जरिए इंटरसेप्ट किया। वहीं एक ड्रोन पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में गिरा जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

India Pakistan War

एक की हालत गंभीर

वहीं पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए परिवार को लेकर डॉ. कमल बागी ने बताया,ड्रोन बम के कारण तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है, उसे काफी जलन और गहरे जख्म हुए हैं। बाकी दो लोगों को मामूली जलने की चोटें आई हैं। हमने तुरंत इनका इलाज शुरू कर दिया है। ये तीनों एक ही परिवार से हैं।

26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए

वहीं ANI के रक्षा सूत्र ने बताया कि, उत्तर में बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित ख़तरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं।

इन स्थानों में बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं।

अलर्ट मोड में सुरक्षाबल

वहीं सूत्रों के मुताबिक सेना की ओर से कहा गया है कि, दुर्भाग्य से, फिरोजपुर में एक सशस्त्र ड्रोन ने एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, 'जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है, और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र को साफ किया गया है। भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं, और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक और निपटाया जा रहा है। स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और जहाँ भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है।'

वहीं सेना ने कहा है कि, 'नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में, को घर के अंदर रहने, अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। जबकि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्कता और एहतियात बरतना आवश्यक है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+