India-Pakistan War: पाकिस्तान की नई साजिश- 'Dance of the Hillary', इस फाइल को क्लिक किया तो होगा बड़ा नुकसान
India Pakistan War: पहले भेजे आतंकी, फिर चले ड्रोन और अब... पाकिस्तान ने इंटरनेट को बना लिया हथियार! भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अब डिजिटल मोर्चा खोल दिया है - और इस बार हमला आपके मोबाइल और लैपटॉप पर है!
सिर्फ एक क्लिक आपके फोन या कंप्यूटर को दुश्मनों के हाथ में सौंप सकता है। चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक नई चाल चली है - साइबर अटैक (Pakistan Cyber Attack) की!

'Dance of the Hillary' नाम की फाइल से सावधान!
अगर आपको WhatsApp, ईमेल, या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'Dance of the Hillary' नाम की कोई फाइल या वीडियो लिंक आए, तो उसे कभी न खोलें। ये एक खतरनाक वायरस है, जो आपके डिवाइस को हैक कर सकता है। इसके जरिए दुश्मन देश आपका पर्सनल डेटा, बैंक जानकारी, और फोन का कैमरा या माइक तक एक्सेस कर सकता है।
कौन-कौन सी फाइलें खतरनाक हैं?
- 'Dance of the Hillary' नाम की कोई फाइल या वीडियो
- .exe फॉर्मेट की कोई भी अजनबी फाइल
- tasksche.exe नाम की फाइल
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करना, चाहे वो देखने में नॉर्मल क्यों न लगे
क्या हो सकता है नुकसान?
- आपकी फोटो, वीडियो और डाक्यूमेंट्स लीक हो सकते हैं
- बैंकिंग ऐप्स से पैसे उड़ सकते हैं
- आपका फोन या लैपटॉप हैक हो सकता है
- डिवाइस का कैमरा और माइक रिमोटली ऑन हो सकता है
क्या करें अगर ऐसा कोई मैसेज मिले?
- तुरंत डिलीट करें
- फॉरवर्ड बिल्कुल न करें
- उस नंबर या अकाउंट को रिपोर्ट करें
- मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी ऐप्स अपडेट रखें
कौन चला रहा है ये डिजिटल वार?
भारत की खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस साइबर अटैक के पीछे पाकिस्तान की ISI और साइबर विंग है। इस हमले का उद्देश्य है- भारत में दहशत फैलाना, सैन्य जवाबी हमलों से ध्यान भटकाना, नागरिकों का डेटा चुराकर भविष्य के लिए ब्लैकमेलिंग और टारगेटिंग करना।
भारत की तैयारी: जवाब सिर्फ सीमा पर नहीं, साइबर स्पेस में भी!
भारत ने युद्ध स्तर पर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। कई सोशल मीडिया X हैंडल्स और Telegram चैनल्स पहले ही ब्लॉक किए जा चुके हैं। तैनात हैं-
- ERT-IN (Indian Computer Emergency Response Team)
- RAW और NTRO
- Cyber Crime Wings of Police & NIA












Click it and Unblock the Notifications