India-Pak Tension: पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर — 22 अप्रैल से अब तक, क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी टाइमलाइन
India-Pakistan Tension Timeline: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। जिसमें 26 मासूम लोगों की जान गई। लेकिन इस बार भारत ने केवल निंदा तक सीमित न रहकर, इस हमले का ऐसा जवाब दिया, जिसकी गूंज न सिर्फ पाकिस्तान में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों तक सुनाई दी। कारगिल युद्ध के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक वास्तविक जंग जैसे हालात बने। मिसाइलें दहाड़ती रहीं, ड्रोन की बमबारी हुई...राफेल और सुखोई जैसे फाइटर जेट्स दुश्मन के इलाकों में गरजे...आसमान से लेकर जमीन तक, हर मोर्चे पर भारत की सैन्य ताकत दिखाई दी।
लगातार दबाव और जवाबी कार्रवाई के सामने पाकिस्तान आखिरकार झुक गया। इसके बाद 10 मई की शाम 5 बजे भारत ने औपचारिक रूप से सीजफायर की घोषणा की। यह सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं था, यह एक संदेश था-भारत अब हर हमले का जवाब देगा, वो भी पूरे दमखम और निर्णायक शैली में।ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार हमलों में भारत ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। भारत ने साफ-साफ कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब भविष्य में होने वाले किसी भी आतंकी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई यानी Act of War माना जाएगा। उसका जवाब भी मजबूती से दिया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले से लेकर अब तक की पूरी टाइमलाइन...।

India-Pakistan Tension Timeline in Hindi: 22 अप्रैल से अब तक क्या-क्या हुआ?
🔴 22 अप्रैल 2025: पहलगाम आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों पर अचानक आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को टारगेट किया। 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बचे हुए लोगों ने बताया कि हमलावरों ने गोलीबारी शुरू करने से पहले हिंदुओं को निशाना बनाया। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की शाखा, रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े आतंकवादियों ने ली। इस क्रूर हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया।
🔴 23 अप्रैल 2025: भारत ने सिंधु जल संधि खत्म किया
भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित किया। अटारी-वाघा सीमा को बंद किया। अपराधियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पाकिस्तान ने हमले में किसी भी भूमिका से इनकार किया। पाकिस्ता ने कहा कि भारत द्वारा किसी भी सैन्य जवाबी कार्रवाई को "एक्ट ऑफ वॉर" माना जाएगा।
🔴 24 अप्रैल 2025: पाकिस्तानी वीजा सेवा रद्द
भारत ने पाकिस्तान की वीजा सेवाएं रद्द किए। पाकिस्तान ने भी वीजा सर्विस खत्म किए। भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया। पाकिस्तान ने भारत द्वारा संचालित विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया और सभी व्यापार रोक दिए।
🔴 25 अप्रैल 2025: पाकिस्तान ने LoC पर गोलीबारी की
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया और शिमला समझौते को निलंबित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने दोनों पक्षों से तनाव कम करने और संयम बरतने को कहा।
🔴 26 अप्रैल 2025: पाक ने सिंधु जल संधि को लेकर धमकी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अगर भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पानी रोकने की कोशिश की तो पाकिस्तान "पूरी ताकत" से जवाब देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान ने दोनों परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की।
🔴 30 अप्रैल 2025: पाकिस्तान ने कहा-भारत 24 घंटे में हमला करेगा
पाकिस्तान ने लगातार पांचवीं रात भी संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा। पाकिस्तान के सूचना मंत्री आरोप लगाते हुए कहा कि भारत 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमले की योजना बना रहा है।
🔴 1 मई 2025: मार्को रुबियो ने एस जयशंकर से बात की
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ-साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी बात की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि रुबियो ने भारत के साथ अपनी बातचीत में पहलगाम में हुई हत्याओं पर दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
🔴 3 मई 2025: पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
पाकिस्तान ने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। इसी दिन भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी मेल और व्यापार मार्गों को काटकर, भारतीय बंदरगाहों से पाकिस्तानी जहाजों पर प्रतिबंध लगाया। भारत ने अपने स्वयं के जहाजों को पाकिस्तानी जल में प्रवेश करने से भी रोका।
🔴 7 मई 2025: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए गए। रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी दी कि भारत ने पाकिस्ता और Pok के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्बें बर्बाद कर दिया है। भारतीय सेना ने कहा कि भारत ने नागरिक और सैन्य ढांचों को निशाना नहीं बनाया है। इसी दिन पाकिस्तान ने नागरिक हताहतों को लेकर झूठ जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई।
🔴 8 मई 2025: पाक और भारत में जंग जैसे हालात बने
8 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में नाकाम हमले की कोशिश की। एलओसी से सटे जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारतीय सेना ने उनके सारे हमले नाकाम कर दिए। कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई शहर में ब्लैक रहा। पाकिस्तान के नाकाम हमलों को जवाब देते हुए भारत ने इस्लामाबाद से लेकर कराची तक उनके एयरबेस को तबाह किए।
भारत ने लाहौर में पाकिस्तान की HQ-9 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट करके और सियालकोट और इस्लामाबाद सहित प्रमुख शहरों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत ने सीमावर्ती गांवों से हजारों लोगों को निकाला।
🔴 9 मई 2025: IPL निलंबित, भारत ने मध्यस्थता करने से मना किया
रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि कैसे बीती रात पाकिस्तान ने भारत पर नाकाम हमलों की कोशिश की और उनको मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
इसी दिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों पक्षों के साथ लगातार बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि भारत ने दोहराया कि वह मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा और उकसाए जाने पर मजबूती से जवाब देगा।
9 मई की रात भारत ने आईपीएल को निलंबित कर दिया। पाकिस्तान ने अपनी घरेलू क्रिकेट लीग PSL को स्थगित कर दिया। पंजाब, राजस्थान, जम्मू और गुजरात समेत कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए। भारत में कम से कम 36 स्थानों पर मिसाइलों के देखे जाने की सूचना मिली।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध में हमारा कोई काम नहीं है।
🔴 10 मई 2025: भारत-पाकिस्तान सीजफायर लागू हुआ
पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायु स्टेशनों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत ने पाकिस्तान के प्रमुख वायु ठिकानों पर जवाबी फायरिंग की, जिससे मुरीद, रफीक और सरगोधा ठिकानों के साथ-साथ रावलपिंडी के गैरीसन शहर को भारी नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान के जवाबी हमलों को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने विफल कर दिया।
इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, जिन्होंने उन्होंने कहा कि, "भारत इस बार कोई मध्यस्थता नहीं स्वीकार करेगा, अगर पाकिस्तान नहीं रुका तो भारत और भी कड़ा प्रहार करेगा।''
उसी दिन बाद में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एस जयशंकर को सूचित किया कि पाकिस्तान शत्रुता को रोकने के लिए तैयार है। दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) ने स्थानीय समयानुसार शाम 5:00 बजे गोलीबारी रोकने के लिए आपसी सहमति बनाई।
भारत पाकिस्तान सीजाफायर को लेकर सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर क्रेडिट लेना चाहा। जबकि भारत की ओर से प्रेस ब्रीफिंग में साफ कहा गया कि फैसला दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बात करने के बाद लिया गया है। वहीं पाकिस्तान ने हस्तक्षेप के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया। लेकिन भारत ने अमेरिका की किसी भी भूमिका को स्वीकार करने से साफ-साफ इनकार कर दिया।
सीजाफायर लागू होने केकुछ ही घंटों के भीतर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसके कारण भारतीय सेना को उचित जवाब देना पड़ा। इसी रात को 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडिया को जानकारी दी कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है और भारतीय सेना को मजबूती से जवाब देने के लिए फ्री हैंड दे दिया गया है।
🔴 11 मई 2025: भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
भारतीय सेना ने 11 मई को बताया क सीमा पार से गोलाबारी और पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि के बीच 10 मई की रात बिना किसी घटना के बीती। भारत और पाकिस्तान ने कहा कि उनके डीजीएमओ 12 मई को फोन पर एक-दूसरे से बात करेंगे। जिसमें युद्धविराम की शर्तों पर बात की जाएगी। भारतीय सेना की ओर से 11 मई की शाम पीसी में बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 100 आतंकवादी मारे गए हैं।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना की तरफ से डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर फोर्स की तरफ से डीजीएओ (एयर ऑपरेशन्स) एयर मार्शल एके भारती, नौसेना के डीजीएनओ (नेवल ऑपरेशन्स) वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा शामिल हुए। इस पीसी में ऑपरेशन सिंदूर के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें साफ-साफ कहा गया कि अब पाकिस्तान ने कोई भी आक्रमक हमला किया तो भारत मजबूती से इसका जवाब देगा।
🔴 12 मई 2025: भारत-पाक DGMO ने फोन पर बात की
12 मई की सुबह कई दिनों में पहली बार सीमा पार से कोई ड्रोन या मिसाइल लॉन्च नहीं की गई। भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। दोपहर 12 बजे भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने फोन पर बात की।
(नोट: भारत-पाकिस्तान से जुड़े तनाव पर भविष्य में जो भी अपडेट आएंगे, इस लेख में उसे अपडेट किया जाएगा।)












Click it and Unblock the Notifications