सरकार का बड़ा ऐलान: दिसंबर 2018 तक सील हो जाएगी भारत-पाक सीमा
नई दिल्ली। बॉडर सिक्योरिटी (सीमा सुरक्षा) को लेकर मोदी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया है कि भारत-पाकिस्तान की सभी सीमाएं दिसंबर 2018 तक सील होंगी।

राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा सील करने का काम तय समय में ही पूरा होगा। इसके लिए बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड की स्थापना की जाएगा और इसकी कई स्तरों पर मॉनिटरिंग होगी।
राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान से सटी 2300 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा सील करेगी।
आपको बता दें कि इस मामले में राजनाथ सिंह बाड़मेर में 8 अक्टूबर को बीएसएफ के अधिकारियों के साथ अलग से एक बैठक भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications