भारत-पाक रिश्तों में घुलेगी मिठास, सुषमा जाएंगी पाकिस्तान

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक अरसे से बेहद खराब हालातों से गुजर रहे भारत-पाकिसितान के संबंधों में नई इबारत लिखने की तैयारी हो रही है विदेश सचिव एस. जयशंकर की हालिया पाकिस्तान की यात्रा के बाद। यानी कि दोनों के बीच संबंधों को सुधारने की पहल शुरू हो गई है। जानकारों का कहना है कि अब आने वाले समय में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान के दौरे पर जा सकती हैं।

India-Pak to strengthen ties, Sushma Swaraj may visit Pakistan

विदेश सचिव इस्लामाबाद में

जयशंकर भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने के लिए हाल ही में इस्लामाबाद में थे। वहां पर उनकी पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बेहद गर्मजोशी के माहौल के बीच बात हुई। बातचीत को वहां के मीडिया ने बहुत प्रमुखता के साथ छापा।

पाकिस्तानी टोली

इस बीच रविवार को पाकिस्तान चैंबर आफ कामर्स की एक टोली यहां पहुंच रही है ताकि दोनों देशों के आपसी व्यापारिक संबंधों को गति दी जा सके। पाकिस्तानी टोली उद्योग और वाणिद्य संघ फिक्की की मेहमान होगी। जानकारों का कहना है कि विदेश सचिव स्तर की बातचीत के दौरान दोनों देश इस बात पर राजी थे कि इस तरह की कोई बात दोनों देशों की तरफ से ना हो ताकि संबंधों में फिर से कटुता आए।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के विदेश सचिवों की वार्ता के सात महीने पहले कैंसिल हो गई थी। बहरहाल, इस्लामाबाद में हुई हालिया वार्ता के समय भारत ने 26/ 11 दोषियों को सजा देने का मामला उठाया। जानकारों का कहना है कि पहले कदम के रूप में दोनों देश कोशिश करेंगे ताकि एक-दूसरे के देश में आने-जाने के इच्छुक लोगों को वीजा आराम से मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+