अफगानिस्तान को मान्यता देने को लेकर भारत की दो टूक, हमारा रुख नहीं बदला

अफगानिस्तान को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से अपना रुख साफ किया है। भारत की ओर से कहा गया है कि हमने अफगानिस्तान को मान्यता नहीं दी है, हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

arindam bagchi

जिस तरह से यह रिपोर्ट सामने आई कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने विभाग को इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन के ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लेने को कहा है, उसके बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या भारत ने अफगानिस्तान को मान्यता देने के अपने रुख में कोई बदलाव किया है। लेकिन अब विदेश मंत्रालय की ओर से ही इसको लेकर सफाई दी गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान को मान्यता नहीं देने के भारत के रुख में को बदलाव नहीं हुआ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा अफगानिस्तान में जो बदलाव हुआ है उसके बाद हमारा अफगानिस्तान को लेकर रुख नहीं बदला है। मुझे नहीं लगता है कि लोगों को ITEC से ज्यादा कुछ निष्कर्स नहीं निकालना चाहिए। हम दोनों देशों के बीच किसी तरह का कोई संवाद जारी नहीं करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से अपने अधिकारियों को कहा गया है कि ITEC कोर्स को मान्यता देनी चाहिए, जिसे भारत के आईआईएम कोझिकोड में कराया जाएगा। वहीं अरिंदम बागची ने कहा भारतीय संस्था किसी भी ऐसी संस्था को नोट वर्बल जारी नहीं करता है जिसे भारत द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है।

अरिंदम बागची ने कहा कि हमारी ओर से अफगानिस्तान के इंस्टिट्यूट ऑफ डिप्लोमेसी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है। इसका सवाल ही नहीं उठता है कि हम ऐसी किसी संस्था को ऐसा पत्र भेजें, जिसे मान्यता ही नहीं दी गई है। भारत ITEC कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया भर के विकासशील देशों को क्षमता निर्माण सहायता प्रदान कर रहा है। इसमें ऑनलाइन पाठ्यक्रम शामिल हैं। इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम में कई विषय शामिल हैं, जिसे भारत के अलग-अलग संस्थान करा रहे हैं। यह कोर्स कई देशों के नागरिकों के लिए भी उपलब्ध हैं, अफगानिस्तान के लोगों के लिए भी। अफगानिस्तान के कई नागरिक जो भारत और अफगानिस्तान में रह रहे हैं, वह इस कोर्स में हिस्सा ले रहे हैं। ऑनलाइन कोर्स का मतलब यह नहीं है कि इसमे भारत में यात्रा करना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+