खुफिया विभाग की चेतावनी- ISIS कर सकता है भारत पर हमला

नई दिल्ली। भारत के खुफिया विभाग आईबी ने आगाह किया है कि दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) भारत के बड़े शहरों पर आतंकी हमले कर सकता है। यह सूचना मिलते ही गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया और साथ ही सभी प्रदेशों की सरकारों को भी चौकन्ने रहने की सलाह दी। [पढ़ें- एक पैकेट सिगरेट की कीमत में बिकती हैं लड़कियां]

आईबी ने कहा है कि आईएसआईएस भारत के पड़ोसी राज्यों तक पहुंच चुका है। यहां तक भारत के अंदर भी आईएसआईएस के एजेंटों के होने की भी खबर है। ऐसे में देश के बड़े शहरों- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, चेन्नई, आदि को निशाना बनाया जा सकता है।

आईबी ने यह भी कहा कि तुर्की में भारतीय नागरिकों को भी आईएसआईएस अपना निशाना बना सकता है। साथ ही वहां पर भारतीयों की सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी। [पढ़ें- कबूतरों के प्राइवेट पार्ट्स से ISIS को प्रॉबलम]

कर सकते हैं इंडियन मुजाहिदीन या लश्कर का इस्तेमाल

ऐसा जरूरी नहीं है कि आईएसआईएस के आतंकी खुद भारत में हमला करने आयें। ऐसा भी हो सकता है कि वे इंडियन मुजाहिदीन, सिमी, लश्मर-ए-तैयबा जैसे संगठनों का इस्तेमाल भी भारत पर हमला करने के लिये कर सकते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि आईएसआईएस ने भारी मात्रा में धन जुटा लिया है और उस धन को वह भारत के आस-पास व अंदर सक्रिय आतंकी संगठनों को खरीदने के लिये इस्तेमाल कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+