भारत को आज से मिली आधिकारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता, भारत ने रखा खास लक्ष्य

भारत को आज आधिकारिक रूप से जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिल गई है। भारत ने जी20 को आम जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

G20 Presidency to India: अगली जी-20 की बैठक की अध्यक्षता भारत को मिली है। इस बार इंडोनेशिया में हुई जी-20 की बैठक में भारत को इसकी अगुवाई की कमान सौंपी गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यह यादगार दिन है। हमने आज आधिकारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ले ली है। हमारी अध्यक्षा का अहम उद्देश्य इसे हर किसी के करीब लेकर जाना है, हम अपनी अध्यक्षता को हर किसी तक सच में पहुंचाना चाहते हैं। हम पूरे साल जन भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।

MEA

अरिंदम बागची ने कहा कि आज हमारी अध्यक्षता का पहला दिन है, इसके लिए हमने कई योजनाए बनाई हैं। कुछ तो पहले से ही चल रही हैं। हमने विश्वविद्यालयों से जुड़ने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की है। 75 विश्वविद्यालयों में वर्चुअल माध्यम से छात्रों से जुड़ेंगे। लोगों की भागीदारी को आगे बढ़ाएंगे। कोहिमा में होर्नबिल उत्सव में जी20 खास था। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर और 100 ऐतिहासिक इमारतों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोगों को सेल्फी कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जी20 शिखर सम्मेलन होने तक 50 शहरों में 200 बैठकें की जाएंगी। देश में उन जगहों को चुना गया है जिन्हें जी20 के बारे में जानकारी कम है। सभी जिलों और ब्लॉक को जी20 से जोड़ा जाएगा। 100 से अधिक स्मारकों पर जी20 का लोगों लोगों को दिखाया जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि 5 दिसंबर को जर्मनी के विदेश मंत्री भारत आएंगे। भारत और जर्मनी का रिश्ता काफी रणनीतिक है। दोनों देशों का लंबे समय से अच्छे रिश्ते हैं, हमारे लक्ष्य और उद्देश्य एक जैसे हैं। बागची ने बताया कि भारत ने इसके साथ ही युनाइटेड नेसंश सिक्योरिटी काउंसिल की अध्यक्षता हासिल की है। दिसंबर माह में भारत इसकी अध्यक्षता करेगा। हमारे दो साल के कार्यकाल में यह दूसरी बार है कि हम इसकी अध्यक्षात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+