India news-NETA Exit poll: मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी दोनों को बहुमत नहीं

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए इंडिया न्यूज- नेता का एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है।इन एग्जिट पोल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी को 106, कांग्रेस को 112 और अन्य को 12 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में 230 विधानसभा सीट हैं, जिसके लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। राज्य में शिवराज सिंह चौहान चौथी बार सरकार बनाएंगे या कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी, यह तो 11 दिंसबर को मालूम चल जाएगा।

India news-NETA Exit poll 2018 Congress and BJP do not have majority In Madhya Pradesh

नेता इंडिया न्यूज एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार मध्य प्रदेश में वोट प्रतिशत भाजपा का गिरा है। चुनाव 2018 में बीजेपी का वोट प्रतिशत 42 फीसदी है जबकि कांग्रेस का 43 फीसदी वोट प्रतिशत है। नेता इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार मोदी लहर मध्य प्रदेश में काम नहीं कर पाई। वहीं अन्य का वोट प्रतिशत 15 फीसदी है। बीजेपी की तुलना में कांग्रेस की झोली में 6 सीटें ज्यादा आ सकती हैं।

गौरतलब है कि 2013 में हुए चुनाव में बीजेपी को 143 सीटें मिली थीं और कांग्रेस को 71 सीटें मिली। इस चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत 44.58 और कांग्रेस का 36.38 प्रतिशत रहा था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे में इस बार बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है। 2013 में बीजेपी का वोट प्रतिश 44 फीसदी था जो इस बार दो प्रतिशत तक गिरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+