CM ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बोले जावेद अख्तर-'इंडिया को चेंज की जरूरत है'

नई दिल्ली, 30 जुलाई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुरुवार को मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी-अभिनेत्री एक्टर शबाना आजमी ने मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद जावेद अख्तर ने मीडिया में बयान दिया कि 'इस वक्त इंडिया को चेंज की जरूरत है, लोकतंत्र स्थिर नहीं है, परिवर्तन से ही चीजें सुधरती हैं। सीएम ममता की तारीफ करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि उन्होंने ये नहीं कहा कि लीडरशीप या नेतृत्व उनकी प्राथमिकता है, बल्कि वो बदलाव में भरोसा रखती हैं।'

Recommended Video

    Mamata Banerjee से मिले Javed Akhtar, Khela Hobe पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    इंडिया को चेंज की जरूरत: जावेद अख्तर

    उन्होंने बंगाल में बदलाव की एक लंबी लड़ाई लड़ी है और अब वो भारत के लिए लड़ना चाहती हैं। उनके लिए देश का नेतृत्व कौन करेगा ये जरूरी नहीं है, बल्कि पूरा हिंदुस्तान कैसे नेतृत्व करेगा ये ज्यादा जरूरी है। हमारी छोटी सी मुलाकात में हमने देश के उन मुद्दों पर बात की,जिनसे देश इस वक्त लड़ रहा है।

     बोले जावेद अख्तर-इंडिया को चेंज की जरूरत है

    जावेद अख्तर ने ये भी कहा कि मैं भी देश के बदलाव वाली बात से इत्तफाक रखता हूं, देश में इस वक्त बहुत सारी परेशानियां और मुद्दे हैं, जिनका समाधान हुए बिना अब आगे नहीं बढ़ा सकता है लेकिन उसके लिए चेंज बहुत जरूरी है। जावेद अख्तर से ममता बनर्जी के 'खेला होबे' के नारे के बारे में जब पूछा गया कि क्या अब ये पूरे देश में गूंजने वाला है, इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि अब ये सब चर्चा से ऊपर की बातें हैं। ऐसी खबरें हैं कि ममता बनर्जी ने जावेद अख्तर से 'खेला होबे' पर एक गाना लिखने के लिए कहा है।

    आपको बता दें कि 28 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि सोनिया गांधी उनको चाय पर बुलाया था। इस मीटिंग में राहुल गांधी भी मौजूद थे। ममता बनर्जी ने कहा था कि यह बहुत अच्छी मुलाकात थी। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक के दौरान राजनीतिक स्थिति, पेगासस मामला, कोरोना संक्रमण के अलावा विपक्ष की एकता पर भी चर्चा हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+