रूचि घनश्याम ब्रिटेन में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने रूचि घनश्याम को मंगलवार को ब्रिटेन में भारत की ओर से हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। फिलहाल घनश्याम विदेश मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात हैं। रूचि घनश्याम 1982 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं, जो जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगी। घनश्याम लंदन में वाई के सिन्हा की जगह लेंगी।

इससे पहले रूचि घनश्याम अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2017 तक दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त पद पर काम कर चुकी हैं। रुचि ने वहां किंगडम ऑफ लेसोथो के सहयोग से अहम पद पर कार्यरत थीं।












Click it and Unblock the Notifications