ये खास रोड बनाकर भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, कतर को कर दिया पीछे, गडकरी बोले- बहुत खुश हूं

नई दिल्ली, 8 जून। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने में सफलता हासिल की है। इसके पीछे एनएएचआई के सलाहकारों की मेहनत हैं जिन्होंने नेशनल हाईवे 53 पर महाराष्ट्र के अमरावती से अलोका के बीच 75 किमी बिटुमिनस कंक्रीट रोड का खंड लगातार बनाकर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करा लिया। केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

एनएचएआई ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

एनएचएआई ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गडकरी ने ट्वीट में बताया कि रोड बनाने का काम 3 जून को सुबह शुरू हुआ और 7 जून को शाम 5 बजे पूरा हुआ। इस काम को 105 घंटे 33 मिनट के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।

गडकरी ने ट्वीट कर लिखा "पूरे देश के लिए गर्व का क्षण! हमारी एनएचएआई की असाधारण टीम, सलाहकारों और रियायत वाले राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और जगदीश कदम को 75 किमी का बिटुमिनस कंक्रीट रोड, अमरावती और अकोला के बीच एनएच-53 खंड पर एक ही लेन में, निरंतर बिछाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (करतब) हासिल करने पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है।"

गडकरी ने दी बधाई

गडकरी ने दी बधाई

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे कह रहे हैं। मैं आज बहुत खुश हूं क्योंकि आज हमारी एनएचएआई की टीम ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मैं एनएचएआई की पूरी टीम, सलाहकारों और कांट्रैक्टर को बथाई देता हूं।


उन्होंने आगे कहा "मैं हमारे इंजीनियरों और श्रमिकों को विशेष धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस असाधारण उपलब्धि को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत की। नवनिर्मित सड़क के महत्व के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमरावती से अकोला खंड राष्ट्रीय राजमार्ग 53 का हिस्सा है, जो एक महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम गलियारा है। यह कोलकाता, रायपुर, नागपुर, अकोला, धुले और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। यह हमारे देश के खनिज समृद्ध क्षेत्र से गुजरता है। मुझे बताया गया है कि इस खंड पर लगभग 35 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, वहीं अमरावती से अकोला तक और अकोला से चिकली खंड में लगभग 65 प्रतिशत तक हो चुका है। इसलिए इस उपलब्धि से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, यातायात की आवाजाही सुचारू होगी, और यात्रा का समय कम हो जाएगा।"

तोड़ा कतर का रिकॉर्ड

तोड़ा कतर का रिकॉर्ड

इसके पहले बिटुमिनस कंक्रीट सड़क को सबसे लंबे समय तक लगातार बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 27.25 किमी का था। जो कि फरवरी 2019 में कतर के अश्गल में बना था। कतर की यह सड़क अल खोर एक्सप्रेसवे का हिससा थी और इसे पूरा होने में 10 दिन लगे। वहीं भारत ने 75 किमी लंबी बिटुमिनस कंक्रीट रोड बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+