Manipur violence: विपक्षी 16 सांसद कल जाएंगे मणिपुर, इंफाल और चुराचांदपुर का करेंगे दौरा

मणिपुर हिंसा को लेकर संसद के मानसून सत्र में जारी हंगामे के बीच INDIA गठबंधन के 16 विपक्षी सांसद 29 और 30 जुलाई को मणिपुर जाएंगे। वे चुराचांदपुर और इंफाल का दौरा करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक सभी पार्टी अपने-अपने दलों के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर भेजेंगे। संसद में उनके विरोध के बाद गैर-भाजपा गठबंधन की ये पहली मणिपुर यात्रा होगी।

Manipur violence

कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा, "भारतीय सांसदों की टीम 29 और 30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगी। जिन पार्टियों के पास सांसद नहीं हैं वे अन्य प्रतिनिधि भेजेंगे।"

बता दें कि यह मणिपुर में जाने वाला INDIA गठबंधन का पहला प्रतिनिधिमंडल दल होगा। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ''प्रतिनिधिमंडल राज्य की घाटी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे। INDIA प्रतिनिधिमंडल मणिपुर में रहने वाले अलग समुदायों से मुलाकात करेगा और कुछ राहत शिविरों का भी दौरा करेगा।''

INDIA गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने निशाना साधते हुए कहा, "वे (विपक्ष) जहां चाहें वहां जा सकते हैं, उन्हें पाकिस्तान, श्रीलंका और चीन जाना चाहिए।"

मणिपुर में 3 मई 2023 से जातिय हिंसा हो रही है। मुख्य रूप से ये झड़प आदिवासी कुकी, जो ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं, और बहुसंख्यक मैतेई, जो इंफाल घाटी में प्रमुख समुदाय हैं, उनके बीच हो रही है।

मणिपुर हिंसा में कम से कम 150 लोग मारे गए हैं और 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। सबसे पहले 3 मई को चुराचांदपुर शहर में झड़पें हुईं, जब कुकी समूहों ने राज्य के आरक्षण मैट्रिक्स में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया, जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+