भारत के सबसे महंगे तलाकों में इन बॉलीवुड सितारों ने रचा इतिहास, जानें कितने करोड़ों का देना पड़ा कंपनसेशन?

'तलाक' शब्द हमेशा से ही विवादित माना गया है। चाहे वह सेलिब्रिटी का हो, या किसी आम इंसान का। इन दिनों भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने निजी जीवन को लेकर इस विवादित शब्द के इर्द-गिर्द चर्चाओं में छाए हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और उनकी सर्बियाई पत्नी नताशा स्टेनकोविक के रिश्तों में खटास आ चुकी है।

इतना ही नहीं, दोनों की तलाक की अफवाहे भी सोशल मीडिया के समुद्र में तैयार रही है। खबरें यहां तक हैं कि अगर तलाक हुआ तो, हार्दिक पांड्या को कंपनसेशन के तौर पर नताशा को मोटी रकम देनी पड़ सकती है। ऐसे में हम आपको भारत में महंगे साबित हुए कुछ तलाक के मामलों से रूबरू करा रहे हैं...

India most expensive divorces

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी 20 दिसंबर 2000 को हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के 6 साल के बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। लेकिन, प्यार में उनके धीरे-धीरे खटास आ गई। 31 अक्टूबर, 2014 को दोनों का तलाक हो गया। ऋतिक ने सुजैन को तलाक के कंपनसेशन के तौर पर लगभग 380 करोड़ रुपये का भुगतान करने पड़े। भारत के सबसे महंगे तलाकों में ऋतिक का तलाक टॉप पर रहा।

सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 1991 में शादी की और 2004 में तलाक लिया। उनके दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की। सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक में भी बड़ी रकम शामिल थी। सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अमृता को तलाक के बाद 5 करोड़ रुपये दिए थे और हर महीने 1 लाख रुपये की एलिमनी भी दी थी, जब तक कि उनका बेटा 18 साल का नहीं हो गया।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर
करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर का तलाक भी काफी चर्चित रहा। उन्होंने 2003 में शादी की थी और 2016 में तलाक लिया। उनके दो बच्चे हैं, समायरा और कियान। करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक भी महंगा रहा। करिश्मा ने संजय से अच्छी खासी रकम ली थी, जिसमें बच्चों की कस्टडी और उनकी परवरिश के लिए पैसे भी शामिल थे। हालांकि, सही राशि का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह करोड़ों में बताई जाती है।

संजय दत्त और रिया पिल्लई
संजय दत्त और रिया पिल्लई के तलाक में भी बड़ी रकम की बात कही जाती है। संजय ने रिया को मुंबई में एक आलीशान फ्लैट और बड़ी रकम का भुगतान किया था। दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। हालांकि, साल 2005 में रिया और संजय का तलाक हो गया था। एलिमनी के तौर पर रिया को करीब 8 करोड़ रुपए दिए थे।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता-निर्माता अरबाज़ खान का तलाक भी मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना। उनकी शादी 19 साल तक चली थी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान ने 1998 में शादी की थी और 2017 में तलाक लिया। उनके एक बेटा है, अरहान खान। तलाक के बाद भी दोनों अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। एलिमनी के तौर पर 10 से 15 करोड़ रुपए मलाइका को मिले थे।

फरहान अख्तर और अधुना भबानी
फरहान अख्तर और अधुना भबानी का तलाक भी महंगा साबित हुआ। अधुना ने मुंबई में एक बड़े फ्लैट और फरहान की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये थी। उन्होंने 2000 में शादी की थी और 2017 में तलाक लिया। उनके दो बेटियां हैं, शाक्य और अकीरा।

आमिर खान और रीना दत्ता
आमिर खान और रीना दत्ता ने 1986 में शादी की थी और 2002 में तलाक लिया। उनके दो बच्चे हैं, जुनैद और ईरा। तलाक के बाद भी दोनों ने अपने बच्चों के लिए अच्छा संबंध बनाए रखा। बताया जाता है कि एलिमनी के तौर पर रीना को 50 करोड़ रुपए दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+