भारत में मोबाइल यूज करने वालों की संख्या 103.5 करोड़ के पार, बीएसएनएल पांचवें नंबर पर
नई दिल्ली। भारत में मोबाइल प्रयोग करने वालों की संख्या 103.5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सरकारी मोबाइल सर्विस देने वाली कंपनी बीएसएनएल भी पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है।

टेलीकॉम रेग्युलटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक जून, 2016 तक मोबाइल यूजर की संख्या इतनी बढ़ चुकी है।
ट्राई के मुताबिक वायरलेस और वायरलाइन ग्राहकों की संख्या मई, 2016 में 1,059.86 मिलियन थी। ट्राई के मुताबिक 0.17 फीसदी की बढ़ोतरी से मोबाइल यूजर बढ़े हैं।
इस दौरान भारती एयरटेल ने 14 लाख नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ा है। इसके साथ ही भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 25.57 करोड़ हो गई है। इसके बाद सबसे ज्यादा ग्राहक बीएसएनएल ने जोड़े हैं।
बीएसएनएल के खाते में 13 लाख नए ग्राहक आए हैं। इसके साथ ही बीएसएनल के मोबाइल यूजर्स की संख्या 8.95 करोड़ पार हो गई है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने अप्रैल में खोया हुआ अपना स्थान प्राप्त कर लिया और फिर से उस स्थान पर पहुंच गई।
इस दौरान एयरसेल ने अपने खाते में 6 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। वोडाफोन ने सात लाख, आइडिया ने 6 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके साथ वोडाफोन ने ग्राहकों की संख्या 19 करोड़ से ज्यादा हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications