ओआईसी की बैठक में उठा कश्मीर का मुद्दा, भारत ने कड़े शब्दों में दिया जवाब
नई दिल्ली, 24 मार्च: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस वक्त इस्लामिक देशों के इस्लामिक सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation) का समिट चल रहा है। ऐसे में बुधवार को ओआईसी की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया गया, जिस संगठन ने कश्मीर पर भारत की नीति के लिए उसकी आलोचना की थी। ऐसे में गुरुवार को भारत ने अपना बयान साझा किया है। ओआईसी के बयान पर कड़े शब्दों में जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस बारे में किए गए उल्लेख झूठ और गलत बयानी पर आधारित है।

भारत ने ओआईसी की बैठक में कश्मीर से जुड़े मुद्दे पर दिए गए बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ओआईसी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि जिस संदर्भ में भारत के लिए बात की गई है, वो झूठ और गलत बयानी पर आधारित है। मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि 'ओआईसी की बैठक में जो बयान और संकल्प दिए गए हैं, वो एक निकाय के रूप में इस्लामी सहयोग संगठन की अप्रासंगिकता और उसके संचालक के रूप में पाकिस्तान की भूमिका को दिखाता है।'
अरिंदम बागची ने बैठक में अपनाए गए प्रस्ताव में भारत के संदर्भ पर मीडिया को जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर टिप्पणी करना ये सब पाकिस्तान जैसे मानवाधिकारों के क्रमिक उल्लंघनकर्ता के बढ़ा चढ़ा कर बोलने वाली इस संस्था की बेतुकी बातों को स्पष्ट करती है।
उन्होंने ये भी कहा कि इस अभ्यास से खुद को जोड़ने वाले देशों और सरकारों को अपनी प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले प्रभाव का एहसास होना चाहिए। वहीं बागची ने कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित मामले "पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं" और चीन सहित अन्य देशों को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications