Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चक्रवाती तूफान पाबुक आज अंडमान द्वीप पहुंचेगा, येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान पाबुक आज (5 जनवरी) तक अंडमान द्वीप पहुंच जाएगा। चक्रवाती तूफान से खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अंडमान दीप समूह के लिए यलो वॉर्निंग जारी की है। विभाग के अनुसार, अंडमान आइलैंड, अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में छह जनवरी से सात जनवरी तक समुद्र अशांत रहेगा।

India Meteorological issues alert over emergence cyclone Pabuk in Andaman Islands

थाईलैंड के नखोन थम्मारात प्रांत में पाबुक ने काफी नुकसान पहुंचाया है। अब तूफान पाबुक ने अंडमान द्वीप समूह की ओर रुख किया है। ये पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है। इसकी पोर्ट ब्लेयर से दूरी करीब 800 किलोमीटर है। तूफान पांच जनवरी को अंडमान सागर में पहुंच जाएगा। विभाग ने तूफान के चलते मछुआरों को समंदर में न जाने को कहा है। वहीं सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान द्वीप समूहों में ज्यादातर जगहों पर पांच तारीख की शाम से बारिश शुरू हो जाएगी और छह जनवरी आते आते ज्यादातर जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने लगेगी। अंडमान द्वीप समूह को पार करने के बाद यह तूफान उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ मुड़कर म्यांमार कोस्ट की तरफ रुख कर लेगा।

चक्रवाती तूफान छह तारीख को अंडमान दीप समूह के बीच से होकर गुजर रहा होगा तो यहां पर हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। सात या आठ जनवरी को तूफान के बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़ने का अनुमान है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+