अमेरिका को भारत ने बताया, पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में प्रयोग किए एफ-16
नई दिल्ली। 27 फरवरी को यानी बालाकोट हवाई हमले के अगले दिन पाकिस्तान की वायुसेना ने जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की थी। पाकिस्तान के 24 फाइटर जेटस भारत में मिलिट्री संस्थानों को निशाना बनाने के मकसद से दाखिल हुए थे। गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत ने उसी समय अमेरिका को इस बात की जानकारी दी थी कि 24 जेट्स में वे एफ-16 जेट्स भी हैं जिन्हें पाकिस्तान ने अमेरिकी सरकार से आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए खरीदा था।

भारत ने अमेरिका से जताई थी चिंता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार की ओर से बताया गया, 'पाकिस्तान ने एफ-16 का प्रयोग किया था, यह बात ऐसी है जिसे लेकर हमनें अमेरिका से भी चिंता जताई थी। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच जो समझौता हुआ है उसके तहत यह हरकत हरगिज नहीं होनी चाहिए थी।' पाकिस्तान ने सोमवार को पहली बार इस बात को माना है कि उसने जम्मू कश्मीर में एफ-16 का प्रयोग किया था। पाकिस्तान ने कहा है कि यह उसका अधिकार है कि वह अपनी आत्मरक्षा के लिए किसी भी फाइटर जेट का प्रयोग कर सकता है। पाक की ओर से कुछ हफ्तों पहले कहा गया था कि उसने अमेरिकी फाइटर जेट का प्रयोग 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुई डॉगफाइट के दौरान नहीं किया था।
पाक ने पहली बार मानी एफ-16 के प्रयोग की बात
पाकिस्तान मिलिट्री की मीडिया विंग आईएसपीआर की ओर से सोमवार को एक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया, 'अगर एफ-16 का प्रयोग भी उस समय हुआ तो उस समय पीएएफ के कई जेट्स थे और इन जेट्स ने एक जेट एफ-16 भी था, यह हकीकत नहीं बदल सकती है कि पीएएफ ने भारत के दो फाइटर जेट्स को गिराया था।' बयान में आगे कहा गया है कि भारत को जो समझना है वह अपने हिसाब से अंदाजा लगा सकता है कि कौन सा जेट था, अगर एफ-16 भी था तो भी पाकिस्तान के पास यह कानूनी अधिकार है कि वह अपनी आत्मरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है। यह भी पढ़ें-पाकिस्तान ने पहली बार मानी कश्मीर में F-16 के प्रयोग की बात
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications