हॉकी वर्ल्ड लीग: भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
दोनों टीमों ने सधी हुई शुरुआत की और एक दूसरे को रोके रखा। अर्जेटीना और भारत दोनों ही पहले क्वार्टर में ज्यादा अच्छे मौके नहीं बना पाईं
नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड लीग मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।गोंजालो पेइलाट द्वारा 17वें मिनट में किए गए गोल के दम पर अर्जेटीना ने शुक्रवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स (एचडब्ल्यूएल) के सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान भारत को 1-0 से हरा दिया।भारत ने हालांकि इस मैच में ओलम्पिक चैम्पियन अर्जेटीना को अच्छी टक्कर दी और कई मौके बनाए, लेकिन मेजबान टीम मौकों को भुना नहीं सकी और फाइनल में जाने से वंचित रह गई। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

दोनों टीमों ने सधी हुई शुरुआत की और एक दूसरे को रोके रखा। अर्जेटीना और भारत दोनों ही पहले क्वार्टर में ज्यादा अच्छे मौके नहीं बना पाईं, लेकिन दूसरे क्वार्टर में अर्जेटीना की मेहनत रंग लाई और उसने 1-0 की बढ़त ले ली। 17वें मिनट में अर्जेटीना को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे गोंजालो ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इससे आगे बढ़ते हुए भारत ने गोल करने की कोशिशें जारी रखीं। 24वें मिनट में उसे मौका भी मिला, लेकिन अर्जेटीना की रक्षापंक्ति ने उसे गोल करने नहीं दिया। मेहमान टीम इस क्वार्टर में लगातार भारत पर हावी रही।
दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में आकाशदीप ने गोल करने प्रयास किया, हालांकि वह अहम समय गेंद को डी अंदर नहीं डाल पाए और भारत के पास से गोल करने का एक और मौका निकल गया।तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी भारत, अर्जेटीना से पीछे ही रहा। 33वें मिनट में उसके पास गोल करने का मौक आया जिसे आकाशदीप भुना नहीं पाए। 35वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे रूपिंदर गोलपोस्ट के ऊपर खेल बैठे। भारत को तुरंत एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भी मेजबान बराबरी का गोल दागने से चूक गई।
आखिरी क्वार्टर में आते ही गुरजंत ने गोल करने का प्रयास और अर्जेटीन के घेरे में पहुंचे। यहां वह असफल हुए और अर्जेटीना के ऊपर से खतरा टल गया। अगले ही मिनट में भारत ने एक मौक बनाया जो असफल रहा। कई मौके बनाने के बाद भारत इस क्वार्टर में बराबरी का गोल नहीं कर पाई। आखिरी पांच मिनट में भारत ने मैच को बराबरी तक लाने के लिए अपने गोलकीपर आकाश चिकते को बाहर बुला लिया और चिगलेसाना के रूप में एक और मिडफील्डर मैदान पर उतार दिया, हालांकि कोच शुअर्ड मरेन का यह दाव भी असफल रहा और भारत मैच हार गया।
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications