PM Modi in Kuwait: 'भारत के आयुर्वेद, आयुष प्रोडक्ट्स से दुनिया के देश हो रहे समृद्ध', कुवैत में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे हैं। जहां अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम ने अपने इस विदेश दौरे को ऐतिहासिक बताया और कहा कि भारत कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंध को गहराई से महत्व पर जोर देता रहा है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारत- कुवैत के बीज संबंध आगामी पीढ़ियों तक जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत- कुवैत द्विपक्षीय संबंध ना सिर्फ मजबूत व्यापार और ऊर्जा भागीदार नहीं हैं और पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि में हमारे साझा हित हैं।
कुवैत पहुंचे पीएम मोदी ने भारत कुवैत संबंधों की मजबूती का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने ध्यान दिवस और भारतीय आयुर्वेद परंपरा का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाररत की पारंपरिक चिकित्सा - आयुर्वेद और हमारे आयुष उत्पाद विश्व कल्याण को समृद्ध कर रहे हैं।

कुवैत में पीएम मोदी के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम हाला मोदी (Hala Modi) में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं अभी ढाई घंटे पहले ही कुवैत पहुंचा हूं, जब से मैंने यहां कदम रखा है, मुझे एक अलग ही अपनेपन का एहसास हो रहा है, एक अलग ही गर्मजोशी महसूस हो रही है आप सभी भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हैं, लेकिन आप सभी को देखकर ऐसा लगता है जैसे एक छोटा हिंदुस्तान मेरे सामने आ गया है।"
पीएम ने आगे कहा, "यह मेरे लिए एक विशेष क्षण है। 43 साल, चार दशक से अधिक समय के बाद, कोई भारतीय प्रधान मंत्री कुवैत आया है। पहुंचने में चार घंटे लगते हैं।" कुवैत भारत से लेकिन प्रधानमंत्री बनने में चार दशक लग गए।"
वहीं सामुदायिक कार्यक्रम में पीएम ने भारतीय आयुर्वेद पद्धति और ध्यान योग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आज, 21 दिसंबर, 2024 को दुनिया पहला 'विश्व ध्यान दिवस' मना रही है। यह भारत की हजारों साल की ध्यान परंपरा को समर्पित है...भारत की पारंपरिक चिकित्सा - आयुर्वेद और हमारे आयुष उत्पाद विश्व कल्याण को समृद्ध कर रहे हैं। नालंदा से आईआईटी तक हमारी ज्ञान प्रणाली विश्व की ज्ञान प्रणाली को ताकत प्रदान कर रही है। पिछले साल, जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की घोषणा की गई, यह गलियारा दुनिया को एक नई दिशा देने जा रहा है।"
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications