सीमा पर तनाव के बीच मोदी सरकार के लिए आई अच्छी खबर
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा उठाए गए अहम कदमों की बदौलत ग्लोबल कॉम्पटिटिवनेस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में 16 रैंकिंग का सुधार हुआ है। इस सुधार के साथ ही अब भारत की रैंकिंग 39 हो गई है।

पिछले साल भारत की स्थिति इस लिस्ट में 55वें स्थान पर थी। आपको बता दें कि भारत इस रैंकिंग के चलते ब्रिक्स देशों में कॉम्पटीशन के नजरिये से दूसरे नंबर पर आ गया है, जबकि चीन पहले स्थान पर है। ग्लोबल कॉम्पटिटिवनेस इंडेक्स की लिस्ट में चीन की रैंकिंग 28 है।
ये ग्लोबल कॉम्पटिटिवनेस इंडेक्स वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार किया जाता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यह लिस्ट 138 अर्थव्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर बनाई है।
दुनिया की सबसे कॉम्पटिटिव इकोनॉमी की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है स्विटजरलैंड का। वहीं सिंगापुर और अमेरिका क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस रैंकिंग में भारत का स्कोर 4.52 है, जबकि स्विटजरलैंड का स्कोर 5.81 है।
इस लिस्ट में इनके बाद चौथे नंबर पर नीदरलैंड, जर्मनी पांचवे, स्वीडन छठे, यूके सातवें, जापान आठवें, हांगकांग नौवें और फिनलैंड दसवें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि ये दूसरा साल है जब भारत की रैंकिंग में 16 अंकों का सुधार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications