आतंकवाद पर भारत को मिला 28 देशों के साथ, पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
नई दिल्लीः आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को करार जवाब दिया है। अपने आपको पाक साफ बताने वाला पाकिस्तान अब चारों तरफ से घिरते हुए दिख रहा है। भारत ने यूरोपिय देशों के संगठन यूरोपियन यूनियन(ईयू) ने अपनी सामरिक साझेदारी को और भी मजबूत कर लिया है। साथ ही चीन को साउथ चाइना सी और पाकिस्तान को आतंक के मुद्दे पर घेरा है।

शुकवार को भारत और ईयू की शिखर की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई। भारत ने ईयू के साथ अपने सामरिक साझेदारी और गहरा करने का फैसला किया। ईयू में अमेरिका के घटते ग्लोबल फुटप्रिंट और चीन के दबदबा बढ़ाने की कोशिशों के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मां ने दी थी ऐसा फोटाशूट कराने की सलाह, वायरल हो रही है नवविवाहित जोड़े की ये तस्वीर
बयान जारी करते हुए ईयू ने साउथ चीन में चीन की मनमानियों के बीच कहा कि हमारी सामरिक साझेदारी देशों की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करती है। भारत के साथ ईयू ने भी समुद्र में बिना रोक-टोक आवाजाही का समर्थन किया।
आतंकवाद पर जारी किए गए बयान में भारत और ईयू ने कहा है कि आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए दुनिया को एकजुट करने की जरूरत है। साथ ही दोनों देशों ने हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं की निंदा की।
यह भी पढ़ें-इन 9 ठिकानों पर पाकिस्तान ने छिपाए हैं अपने परमाणु हथियार












Click it and Unblock the Notifications