भारत ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को श्रीलंका की गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह
नई दिल्ली। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के बाद वहां की परिस्थियों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे श्रीलंका के लिए गैर आवश्यक यात्रा से बचें। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि श्रीलंका की यात्रा करने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है।

वहीं आपातकालीन यात्रा के लिए भारतीय नागरिक कोलंबो में भारत के उच्चायोग या फिर कैंडी में सहायक उच्चायोग हम्बनटोटा और जाफना में वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय उच्चायोग का हेल्पलाइन नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि ईस्टर के आतंकियों ने चर्च और होटलों सहित आठ स्थानों पर बम धामके किए थे। इस ब्लास्ट में अब तक 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
धमाके बाद से सरकार ने पूरे श्रीलंका में सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां तक कि एक देशव्यापी आपातकाल लागू है जो कि राम में रहेगा। ऐसे में कर्फ्यू की वजह से श्रीलंका की यात्रा प्रभावित हो सकती है। ब्लास्ट के बाद पुलिस ने अभी तक 15 आतंकियों को मार गिराया है। इधर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ईस्टर संडे के मौके पर हुए आतंकी हमलों के बाद देश की जनता से सॉरी कहा है।
पीएम विक्रमसिंघे ने सुरक्षा और सरकार की चूक पर जनता से माफी मांगी है। पीएम विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर बहुत पछतावा है कि सरकार की चूक की वजह से जतना को दर्द सहना पड़ रहा है। विक्रमसिंघे ने यह बात एक विशेष बयान जारी कर कही है। आपको बता दें कि पीएम विक्रमसिंघे ने दो दिन पहले यह बात स्वीकारी है कि भारत की ओर से उन्हें हमलों से पहले पुख्ता इंटेलीजेंस मिली थी लेकिन एजेंसियों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया था।
यह भी पढ़ें- Sri Lanka Blast: पीएम विक्रमसिंघे ने आतंकी हमलों के बाद जनता से कहा मुझे माफ कर दीजिए
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications