पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर इंडियन एयरफोर्स तैनात करेगी इजरायल का स्पाइडर
पाकिस्तान से सटे वेस्टर्न बॉर्डर पर तैनात होगा इजरायल का बना स्पाइडर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम। पाकिस्तान से आते किसी भी खतरे को पल में ढेर करेगा यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से भारत पर हर पल खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भारत को अपनी तैयारियां पूरी रखनी है। इन्हीं तैयारियों का हिस्सा है वेस्टर्न बॉर्डर पर डेप्लॉय होने वाला स्पाइडर इजरायल एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम जिसे अंतराष्ट्रीय बॉर्डर की ताकत बढ़ाने के मकसद से डेप्लॉय किया जाने वाला है।

किसी भी खतरे को पल भर में करेगा ढेर
मेल टुडे की खबर के अनुसार पाक की ओर से आने वाले किसी हवाई खतरे को यह सिस्टम पल भर में ढेर कर देगा। इस सिस्टम को अगले कुछ हफ्तों में डेप्लॉय कर दिया जाएगा। इस सिस्टम को डेप्लॉय करने में तीन वर्षों का समय लग गया। देरी की वजह थी चेक गणराज्य में बने टैट्रा ट्रक का मुहैया न हो पाना जिस पर इस सिस्टम को ढो कर ले जाना था। रक्षा सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि स्पाइडर मिसाइल सिस्टम को वेस्टर्न बॉर्डर पर डेप्लॉय करने के लिए पहले ही प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह सिस्टम किसी भी एयरक्राफ्ट, क्रूज मिसाइल, सर्विलांस प्लेन या फिर हर उस ड्रोन का पता लगाएगा जो भारत के एयरस्पेस का उल्लंघन करेंगे।
क्या है स्पाइडर की खासियतें
- स्पाइडर यानी सरफेज टू एयर पायथन और डर्बी एक लो लेवल-क्विक रिएक्शन मिसाइल (एलएलक्यूआरएम) है।
- यह मिसाइल 15 किलोमीटर के अंदर दुश्मन के निशाने को पलभर में तबाह कर देती है और वह भी 20 मीटर से 9,000 मीटर तक ऊंचाई पर।
- पायथन-5 वर्तमान में एयर-टू-एयर मिसाइल (एएएम) मिसाइल है तो इजरायल का आविष्कार है।
- वहीं डर्बी एक एक्टिव रडार है जो एएएम के साथ होती है जिसकी वजह से स्पाइडर मिसाइल सिस्टम को फायर-एंड-फॉरगेट का विकल्प देती है।
- एयरफोर्स इस सिस्टम का भारत में बनी आकाश मिसाइल के साथ प्रयोग करेगी जो जमीन से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल है।
- आकाश की रेंज 25 किमी है और यह देश के कई संवदेनशील जगहों की सुरक्षा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications