दुनिया में कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप 10 देशों की लिस्ट में पहुंचा भारत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज संक्रमण के मामलों में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। आज कोरोना वायरस के मामलों में सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के 6634 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत ने संक्रमण के मामले में इरान को पीछे छोड़ दिया है और दुनियाभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की टॉप 10 की लिस्ट में आ गया है।

corona

ये देश सबसे ज्यादा प्रभावित
सर्वाधिक संक्रमण के मामले अमेरिका में हैं, यहां 5500679 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि 99300 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके बाद ब्राजील का नंबर आता है, जहां पर 365213 लोग संक्रमित हैं, जबकि 22746 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर रूस का नंबर आता है जहां 344481 लोग वायरस से संक्रमित हैं, 3541 लोगों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर स्पेन है, जहां 282852 लोग संक्रमित हैं, 28752 लोगों की मौत हो चुकी है। पांचवे नंबर पर यूके जहां 259559 लोग संक्रमित हैं, 36793 लोगों की मौत हो चुकी है। छठे नंबर पर इटली है, जहां 229858 लोग संक्रमित हैं, 32785 लोगों की मौत हो चुकी है। सातवे नंबर पर फ्रांस है, जहां 182584 लोग संक्रमित हैं, 28367 लोगों की मौत हो चुकी है। आठवे नंबर पर जर्मनी है, जहां 180328 लोग संक्रमित हैं, 8371 लोगों की मौत हो चुकी है। 9वें नंबर पर टर्की है, जहां 156827 लोग संक्रमित हैं, जबकि 4024 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus:India में मरीजों की संख्या 1 लाख 38 हजार के पार, एक दिन में 6977 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    भारत में 138474 मामले
    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 138474 मामले हो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब तकरीबन 13 दिन में दोगुने हो रहे हैं। जिस तरह से देश में लॉकडाउन में छूट दी गई है उसके बाद लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं चीन की बात करें तो शनिवार को पहली बार संक्रमण के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जिन देशों में स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर हैं और आबादी अधिक है वहां यह संक्रमण काफी अधिक है और उन देशों को इसे रोकने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

    दो दिनों में 10 हजार मामले
    भारत में पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10000 मामले सामने आए हैं। अहम बात यह है कि भारत में शुरुआती 10 हजार मरीजों की संख्या 43 में पहुंची थी। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला जनवरी माह में सामने आया था, केरल में तीन लोग संक्रमित हुए थे। लेकिन मार्च महीने में संक्रमण काफी तेजी से बढ़ने लगा। महज 7 दिन में भारत में 20000 मामलों से बढ़कर 30000 हो गए। 18 मई को संक्रमण के मामले 13.9 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।

    लाखों लोगों की दुनियाभर में गई जान

    संक्रमण की दर का आंकलन 7 दिन की अवधि में किया जाता है। अहम बात यह है कि एक्सपर्ट का मानना है कि भारत में अभी यह वायरस अपने चरम पर नहीं पहुंचा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर सख्ती को अब कम किया जा रहा है। महज कुछ महीनों में कोरोना वायरस ने 345000 लोगों की दुनियाभर में जान ले ली है, जबकि 54 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+